top of page

Ghiya ki Sabji Recipe | लौकी की सब्जी बनाने की आसान और टेस्टी विधि

लौकी की सब्जी अक्सर लोग खाने से कतराते हैं, लेकिन सही तरीके से बनाई जाए तो यह बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी होती है। आज हम आपके लिए लाए हैं घिया की सब्जी  – जो बिल्कुल सिंपल, बिना झंझट और झटपट बनने वाली डिश है। यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी। चाहे लंच हो, डिनर हो या टिफिन बॉक्स – हर जगह फिट बैठती है। साधारण सी लेकिन बेहद स्वादिष्ट घर की बनी लौकी की सब्जी – सेहत और स्वाद का परफेक्ट मेल सामग्री (Ingredients) घिया (लौकी) – 500 ग्राम तेल – 1 बड़ा चम्मच देसी घी – 2 छोटे चम्मच जीरा – ¼ छोटा चम्मच लहसुन की कलियां – 6-7 (कटी हुई) प्याज – 2 मध्यम आकार के (बारीक कटे हुए) हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई) नमक – स्वादानुसार धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच (या स्वादानुसार) हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ) बनाने की विधि (Perfect Vidhi) सबसे पहले घिया (लौकी) को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। कढ़ाई में तेल और देसी घी डालकर गर्म करें। जीरा डालें, फिर कटा हुआ लहसुन डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। अब प्याज डालकर हाई फ्लेम पर सुनहरा होने तक भूनें। हल्दी पाउडर और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भून लें। अब इसमें कटे हुए घिया के टुकड़े डालें और नमक डालकर मिक्स करें। ढककर 10-12 मिनट तक पकाएँ जब तक लौकी नरम न हो जाए। अब धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालें और 4-5 मिनट और पकाएँ। लौकी को थोड़ा मैश करते हुए अच्छे से भूनें जब तक सब्जी पैन छोड़ने न लगे। ऊपर से हरा धनिया और लंबाई में कटी हरी मिर्च डालकर मिक्स करें। तैयार है टेस्टी घिया की सब्जी।  इसे चपाती, पराठा, पूरी या चावल के साथ गर्मागर्म परोसें। सर्व करने का तरीका 👉 यह सब्जी आप लंच, डिनर और बच्चों के टिफिन  में भी दे सकते हैं। 👉 रोटी और चावल दोनों के साथ परफेक्ट लगती है। #GhiyaKiSabzi #LaukiRecipe #IndianVegetarianRecipes #HealthyRecipes #Foodzlife लौकी की सब्जी बनाने का सबसे आसान और स्वादिष्ट तरीका | बिना ज्यादा मसाले और मेहनत के घर पर तैयार करें हल्की-फुल्की, हेल्दी और टेस्टी घिया की सब्जी। इसे चपाती, पराठा या चावल के साथ परोसें

Ghiya ki Sabji Recipe | लौकी की सब्जी बनाने की आसान और टेस्टी विधि

घी और मसालों के साथ बनी झटपट लौकी की सब्जी। आसान विधि से तैयार यह Ghiya ki Sabji हेल्दी, टेस्टी और हर उम्र के लिए परफेक्ट है।

Useful Links

Youtube

Follow us

  • Facebook
  • Pinterest
  • Instagram
  • Youtube

All content of this blog is copyrighted. It is prohibited to use this content in any book, newspaper, journal, software or distrubuted by any other means, without express written permission.

© 2023 by foodzlife.com

© कॉपीराइट

About Foodzlife

Foodzlife एक हिंदी फूड रेसिपी वेबसाइट है जहाँ आसान, झटपट और पूरी तरह टेस्टेड रेसिपीज स्टेप-by-स्टेप शेयर की जाती हैं। यहाँ पापड़, फ्रायम्स, स्नैक्स, अचार, मिठाई और पारंपरिक भारतीय रेसिपीज मिलती हैं ताकि हर कोई घर पर स्वादिष्ट खाना आसानी से बना सके

Links

bottom of page